बचपन का प्यार का खुमार पूरे देश के सिर चढ़कर बोला, छत्तीसगढ़ के इस लाडले के वीडियो को एक दिन 20 मिलियन लोगों ने देखा
The joy of childhood love raised the head of the whole country, 20 million people watched the video of this sweetheart of Chhattisgarh one day
बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार… गाना आजकल लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है. हर किसी के जुबान से गाना सुनाई दे रहा है. वहीं बस्तर के बाल रैपर सहदेव दिरदो और मशहूर रैपर बादशाह ने इसे नए अंदाज में गाया है. जिसका ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही यह गाना एक बार फिर धमाल मचा दिया और पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा है.
बता दें कि बादशाह और सहदेव दिरदो ने गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में की है. इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे. इसके अलावा मुंबई के रियालिटी शो में भी सहदेव शामिल हो चुके हैं.हदेव के इस गाने के रिलीज के मात्र एक दिन में ही 20 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है. बसपन का प्यार का ये वीडियो यूट्यूब पर अब पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.



