बद्रीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, बढ़ते तापमान से पिघल रहे हिमखंड, देखें वीडियो

Glacier broke in kanchenganga: नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले से रविवार को एक बड़ी प्राकृतिक घटना हुई है, जहां बद्रीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बर्फ और बड़े पत्थर तेजी से नीचे गिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना हर साल गर्मियों के दौरान देखने को मिलती है। तापमान बढ़ने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में ग्लेशियर तेजी से पिघलते हैं और धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर का टूटना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और फिलहाल किसी खतरे की स्थिति नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों पहाड़ी इलाकों में बढ़ती गर्मी और जंगलों में लग रही आग के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका असर ग्लेशियरों पर भी दिखाई दे रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button