बने खाबो-बने रहिबो अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण

खाद्य पदार्थों को तत्काल नष्ट कर संबंधित विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई। मिठाइयों के लिए विशेष जांच 05 एवं 06 अगस्त को खोवा, कलाकंद, पेड़ा, मिनी पेड़ा, मोतीचूर लड्डू, सोनपापड़ी आदि 09 मिठाइयों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए। इसी तरह 31 जुलाई को भी घी, बंदी लड्डू एवं खोवा के 05 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए थे। परिणामों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
परीक्षण कर रिपोर्ट सुरक्षित रखी जाए। खाद्य रंगों में केवल अनुमत रंग ही उपयोग किए जाएं। प्रशिक्षण और पूर्व अभियान विगत माह 06 मई को 441 फूड हैंडलर्स को एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत ट्रेनिंग पार्टनर के माध्यम से स्वच्छता विषय पर प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए थे। वर्ष 2024 में रक्षाबंधन पर्व के दौरान लिए गए 15 नमूनों में से 02 अवमानक, 13 मानक पाए गए थे। चलित प्रयोगशाला द्वारा 71 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई थी, और दोषी विक्रेताओं को एडीएम कोर्ट महासमुंद द्वारा 11 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया था। वहीं मई 2025 में 2 लाख 51 हजार रुपए का दंड लगाया गया।




