बरेली में रामायण वाटिका में 7 से 9 मार्च को होगा भव्य फ्लावर शो का आयोजन…

बरेली : UP News:  बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा रामगंगा आवासीय योजना में स्थापित रामायण वाटिका में 7 से 9 मार्च तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में दुनिया भर के 2 लाख से अधिक फूलों और पौधों की प्रदर्शनी लगेगी। इस फ्लावर शो का मुख्य आकर्षण फूलों से बना मंदिर का प्रतिरूप और एक विशाल शिवलिंग होगा। इसके अलावा, भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास की लीलाओं को भी दृश्य माध्यम से दर्शाया जाएगा। वाटिका को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे आने वाले लोगों को अद्भुत अनुभव मिल सके।





UP News:
  बीडीए वीसी मणिकंदन ने बताया कि इस फ्लावर शो का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया जाएगा। फ्लावर शो में 200 से अधिक किस्मों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विशेष रूप से ट्यूलिप फूलों की प्रदर्शनी भी शामिल होगी। ट्यूलिप फूल जो अब तक सिर्फ यूरोपीय देशों में देखने को मिलते थे, अब बरेली के इस फ्लावर शो में भी लोगों को आकर्षित करेंगे। बरेली विकास प्राधिकरण इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरो-शोरों से तैयारियों में जुटा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button