बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

Accident : नलगोंडा। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिट्याल मंडल के पेड्डाकापर्थी गांव के पास निजी ट्रैवल्स बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


Accident : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत



हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक चेन्नई से हैदराबाद लौट रहे थे। घायल चालक वी.वी. प्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Accident : कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त



टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और राहत दल को शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Accident : बस में सवार यात्रियों को नहीं आई गंभीर चोट



निजी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।


Accident : पुलिस ने शुरू की जांच



पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में बस की तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। मृतक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के मूल निवासी थे और हैदराबाद में रह रहे थे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button