छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
नाॅन घोटाले में CM सर और मैडम कौन – भूपेश बघेल, ED ने कब की इस मामले की जांच, मुख्यमंत्री का रमन सिंह पर निशाना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक प्रधानमंत्री से मिलने वाले थे लेकिन अचानक उनकी मुलाकात रद्द हो जाती है जबकि रमन सिंह अकेले उनसे मिलके आ जाते है, ऐसे में समझा जा सकता है कि भाजपा में क्या चल रहा है। मुख्यमंत्री ने नाॅन घोटाले में रमन सिंह की भूमिका को लेकर भी कटाक्ष किया
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह कहते हैं नाॅन घोटाले की जांच ईडी कर रही है लेकिन आज तक कभी ईडी के दफ्तर जाते रमन सिंह को नहीं सुना। मुख्यमंत्री ने पूछा क्या नाॅन की डायरी में सीएम सर और सीएम मैडम का जिक्र है उ्हें ईडी ढूंढ पाई, पूर्व एडीजी मुकेश गुप्ता ने कहा कि पैसे ऐसे जगह चले गए जहां वे नहीं जा सकते क्या ईडी ने इसका पता लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब बातों से संदेह पैदा होता है कि कैसी जांच हुई। दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है वे तो कई अलग अलग मुद्दों पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है।




