बहतराई स्टेडियम के सामने सरेराह खूनी संघर्ष

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतराई स्टेडियम के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो गुटों के युवक बीच सड़क पर ही एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत गाली-गलौज से हुई, जो देखते ही देखते झापड़, लात-घूंसों और पत्थरबाजी तक जा पहुंची।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए उपद्रवी युवक खुलेआम हंगामा और हमला करते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थल पर हुई इस हिंसक झड़प और पत्थरबाजी की घटना से राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय निवासियों ने शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी अराजकता पर लगाम कसी जा सके। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button