#Social

बहा खून शौचालय की सफाई को लेकर, दो भाइयों की जमकर पिटाई


नई दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में टॉयलेट को लेकर हुए झगड़े के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बात टॉयलेट की सफाई को लेकर शुरू हुई थी लेकिन फिर झगड़ा बढ़ता गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस पूरे मामले में दो भाई सुधीर और प्रेम घायल हो गए जिनमें से सुधीर की मौत हो गई है जबकि प्रेम की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उनका एक दोस्त सागर भी घायल हो गया हालांकि इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात 12 बजकर 07 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें जो पड़ोसियों में लड़ाई झगड़े की जानकारी दी गई। दोनों पक्ष पड़ोसी थे और किराए के मकानों में रहते थे। दोनों एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को जानकारी दी गई थी कि दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई है और सुधीर, उसके भाई प्रेम औप दोस्त सागर को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद सुबह तीन बजे फिर एक एमएलसी कॉल आय़ा कि सुधीर की मौत हो गई है और प्रेम का इलाज चल रहा है। इसके अलावा उनके दोस्त सागर को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस मामले में आरोपी भीकम सिंह, उनकी पत्नी मीणा, तीन बेटों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों बेटों में 20 साल का संजय, 18 साल का राहुल और एक नाबालिग शामिल है। भीकम गोविंदपुरी में ही बिल्डिंग मेटिरियल की दुकाम में काम करता है। बताया जा रहा है कि लड़ाई उस वक्त शुरू हुई थी जब नाबालिग ने टॉयलेट का इस्तेमाल किया था लेकिन फ्लश नहीं किया। इसके बाद दोनों परिवार में बहस शुरू हो गई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। सुधीर के सीने, चेहरे और सिर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से किए गए वार के निशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button