बारिश के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान,

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार पर बारिश का असर देखने को मिला। कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन और सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा देरी बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 4 घंटे 29 मिनट और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में 4 घंटे 13 मिनट की रही। इसके अलावा इतवारी एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट और बिलासपुर पैसेंजर व पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 6 मिनट की देरी से चलीं।

रेलवे के मुताबिक बारिश के मौसम में प्राकृतिक घटनाओं के चलते रेल परिचालन प्रभावित होता है। ऐसे हालात पर लगातार निगरानी रखते हुए ट्रेनों की देरी कम करने की कोशिश की जा रही है।रविवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 29 मिनट और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे 13 मिनट की देरी से चली। वहीं इतवारी एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, बिलासपुर पैसेंजर और पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 6 मिनट लेट रहीं।

– Advertisement –

Ad image

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 2 घंटे 27 मिनट, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 2 घंटे 16 मिनट, शहडोल-बिलासपुर मेमू 1 घंटे 37 मिनट, नर्मदा एक्सप्रेस 1 घंटे 33 मिनट और डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू 1 घंटे 32 मिनट की देरी से चली। हालांकि बारिश के सीजन में प्राकृतिक घटनाओं का असर रेल संचालन पर पड़ता है। रेलवे ऐसे कारणों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और जो वजहें उसके नियंत्रण में हैं, उन्हें दूर कर ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने का प्रयास कर रही है ।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम और परिचालन की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, यानी बारिश के मौसम में प्राकृतिक कारणों के साथ परिचालन से जुड़े पहलुओं पर रेलवे की निगरानी जारी है। हालांकि लंबी दूरी की कई ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण फिलहाल यात्रियों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button