#Social

बिजली की तारों से बागीचों में खतरा


रोहडू। प्रदेश भर में जहां विद्युत विभाग स्मार्ट सुविधाएं देने का दंभ उपभोक्ताओं के लिए भर रहा है। वहीं, रोहडू के कुछ क्षेत्रों में बिजली लाइन की चल रही व्यवस्था इन दावों को खोखला भी साबित कर रहा है। रोहडू के बड़ीधार ग्राम पंचायत में सेब के बागीचे के बिल्कुल नजदीक ही बिजली की तारें गुजर रहीं हैं, जिसके कारण बागाबान हर समय खतरे के साय में काम करने को मजबूर हैं। इससे जान को भी खतरा रहता है। इसको लेकर एसडीओ शमशेर सिंह राणा ने बताया कि उनके पास अभी बिजली के खंभे नहीं है। खंभे आते ही तारें यहां से बदल दी जाएंगी।
शिकायतकर्ता पूनम का कहना है कि पिछले कई साल से उनके बागीचे में जब भी कार्य होता है तो उन्हें फीडर से कट मांगना पड़ता है। अभी कुछ दिन में सेब का तुड़ान होना है और उन्हें फिर बिजली कट मांगना पड़ता है। बारिश के दिनों में इस स्थान के आसपास लोग और पशु भी गुजरते है। कभी भी करंट लगने का खतरा बन सकता है। उन्होंने इस बारे में एक साल पहले रोहड़ू विद्युत विभाग को एक खंबा लगाने की मांग भी की है। जिससे उनकी यह समस्या हल हो। लेकिन विभाग हर बार खभा नहीं होने की बात कह कर टाल रहा है। उन्हें अब समझ नहीं आ रहा है कि वे कहा जाए। विधायक को भी लिखित शिकायत दी है। बस कम हो जाएगा का आश्वासन ही मिला है। ग्राम पंचायत बड़ीधार के प्रधान सुधीर चौहान ने बताया कि उन्होंने भी इस बारे में विद्युत विभाग को अवगत करवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button