#Social

बिजली के तारों पर पुल-अप करता दिखा शख्स, लोगों ने दातों तले दबा ली ऊँगली


VIRAL VIDEO: इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है यहां कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें अटक जाएंगी. वायरल हो रहे इस खतरनाक वीडियो में एक शख्स बिजली के तारों पर पुल-अप्स करता नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह खतरनाक स्टंट उसे जानलेवा जोखिम में डाल सकता था. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी स्तब्ध रह गए हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो को @FitnessHaven नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. हालांकि, 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका यह वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई जानकारी नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button