#Social
बिना अनुमति के अपने घर में न कराएं पानी का रीकनेक्शन

Bhoranj. भोरंज। जलशक्ति विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता इंजीनियर आशीष देव ने कनिष्ठ अभियंता व फील्ड स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि कर्मचारी फील्ड में पानी को लेकर सतर्कता बरतें और पानी का दुरुपयोग करने वालों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी का दुरूपयोग किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश न होने के कारण दिन-प्रतिदिन भूमिगत जल का स्तर गिरता जा रहा है। सहायक अभियंता ने प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बचत करने के लिए
अपील की है।
यदि भोरंज क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन किसी कारण से लीक हो तो इसकी सूचना विभाग को तुरंत दे। बिना अनुमति के अपने घर में पानी का रीकनेक्शन न कराएं। सभी को सुचारू रूप से पानी उपलब्ध हो, यह तभी संभव होगा जब हम पानी का दुरूपयोग बंद करेंगे, उन्होंने कनिष्ठ अभियंता अनुभाग भरेड़ी, भोरंज, धमरोल व सभी फील्ड कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे स्वयं समय-समय पर फील्ड में जाकर निरिक्षण करें और पानी का दुरुपयोग करने वालों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएं। अनुभाग धमरोल के कनिष्ठ अभियंता मनीष कटोच, अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता कमलेश व अनुभाग भोरंज के कनिष्ठ अभियंता साहिल ठाकुर व फील्ड कर्मचारी उपस्थित रहे।




