#Social

बिम्सटेक को अधिक प्रभावी तरीके से काम करने की जरूरत: Jaishankar


Bangkok। 20वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में आतंकवाद, अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई गई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को यहां कहा कि इन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बिम्सटेक को और अधिक प्रभावी तरीके से काम करने की जरूरत है।
बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) सम्‍मेलन में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि आज के अस्थिर वैश्विक माहौल में साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी कदम, मानव तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा और इसके लिए ठोस नीतियां और कार्ययोजनाएं बनानी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button