बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा का नाम अहाना जैन है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह डीडी नगर इलाके में रहती थी। वह घर से यह कहकर निकली थी कि सहेली की बर्थडे पार्टी में जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया।

दरअसल, शनिवार दोपहर ढाई बजे घर से निकली थी। वह करीब 2 घंटे सहेली के साथ रही, फिर वहां से चली गई। बर्थडे मनाने के बाद जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी तो कारोबारी पिता मनोज जैन ने डीडीनगर थाने में छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

इसी बीच करीब रात सवा 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के नीचे एक लड़की खून से सनी पड़ी हुई है। आसपास के लोगों ने उठाकर तुरंत अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के 11वें माले की छत की बाउंड्रीवॉल से कई समान मिले हैं। इसमें इयरफोन, आईफोन, चश्मा और एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह सभी सामान उसी लड़की के हैं।

मृतिका के पास से एक पर्ची भी मिली है, जो लाइब्रेरी के फीस पेमेंट की है। साथ ही ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी से छात्रा की स्कूटी भी मिली है, जिसमें गिफ्ट रखा हुआ मिला है।

तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा सोसाइटी में किससे मिलने आई थी, वह कौन सी मंजिल पर गई थी। पर जांच की जा रही है।

साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी ने उसे धक्का दिया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button