बीएड सहायक शिक्षकों ने निकाली आभार रैली

रायपुर। दिसंबर में बर्खास्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने अपने समायोजन पर सरकार के प्रति आभार रैली निकाली। सभी शिक्षक थैंक्यू थैंक्यू सीएम साहब के नारे लगाते हुए इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक रैली के रूप में पहुंचे। इन सभी 2861 शिक्षकों को “सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)” पद पर समायोजन किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। साय कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू करने का भी फैसला लिया गया है।

नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में 126 दिनों तक चले बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन 18 अप्रैल को खत्म हुआ था। सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने यह आंदोलन समाप्त किया था। इससे पहले शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन भी कराया था। अंगारों पर चलकर प्रदर्शन भी किया था।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button