#Social

बुलेट प्रूफ हुई एक्टर सलमान खान के घर की बालकनी, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और मजबूत


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लिए साल 2024 बेहद ही डरावना रहा। अप्रैल महीने में हुई गैलेक्सी पर गोलीबारी के बाद से मिल रही उन्हें बैक-टू-बैक धमकियां और फिर बाबा सिद्दीकी की हत्या ने न सिर्फ भाईजान को, बल्कि परिवार और फैंस को भी हैरान कर दिया था। एक्टर अपने घर की बालकनी में भी नहीं आ रहे थे। मगर अब शायद ईद के मौके पर उनका दीदार हो सकेगा क्योंकि उनके घर को बुलेटप्रूफ बनाया गया है।
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेनोवेशन का काम चल रहा था। अब वो काम एक तरह से पूरा होता दिखाई दे रहा है। एक्टर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ शीशे लगा दिए गए हैं। उनकी बालकनी को कवर कर दिया गया है। जिससे गोली उसके पार नहीं जा सकेगी। और वह रिलैक्स मोड में फैंस से खास मौकों पर रूबरू हो सकेंगे।
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जो ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। साथ ही उनके पास ‘बिग बॉस 18’ के होस्टिंग का भी काम है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। साथ ही इसमें एक और घेरा बढ़ाया गया था, जब बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी।
सलीम खान ने इंटरव्यूज में बताया था कि अप्रैल, 2024 में हुई गोलीबारी वाली घटना और धमकियों के बाद एक्टर को मुंबई पुलिस ने एहतियात बरतने के लिए बालकनी और सड़की की तरफ बनीं खिड़कियों की तरफ जाने से मना किया था। साथ ही परिवार के लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहा गया था। लेकिन इन्होंने इसका तोड़ निकाला और घर को बुलेटप्रूफ ही बना लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button