#Social

ब्रेकअप: पूर्व प्रेमिका की चाकू घोंपकर ले ली जान, ये बात नहीं आई रास


ठाणे: नवी मुंबई में शनिवार को एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू से हत्या कर दी और फिर खुद को भी घायल कर लिया. आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतका की पहचान 22 वर्षीय जागृति सातवे के रूप में हुई है. आरोपी निकेश शिंदे और जागृति पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन तीन महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था. पुलिस के मुताबिक, शिंदे को शक था कि जागृति किसी और के साथ रिश्ते में थी.
शनिवार को शिंदे जागृति के न्यू पनवेल स्थित घर पहुंचा. दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद शिंदे ने चाकू निकाला और जागृति के गले पर वार कर दिया. जागृति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद शिंदे ने खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल शिंदे को कामोठे के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया.
खंडेश्वर पुलिस ने आरोपी शिंदे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जलन और शक के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
पुलिस की टीम अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हत्या करने का प्लान पहले से था या अचानक ऊब और आक्रोश में आकर ऐसा किया गया. दरअसल, बॉयफ्रेंड ब्रेकअप के बाद लंबे समय से टेंशन में था. उसे कई बार ऐसा लग रहा था कि उसकी पूर्व प्रेमिका उसे छोड़कर किसी और से बात कर रही है और किसी और के साथ रिलेशन में आ गई है. ये बात उसे लंबे समय से परेशान कर रही थी. आखिरकार जब उससे रहा नहीं गया तो वह एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके. फिर बहस हुई और पूर्व प्रेमी ने जान ले ली. इस दुखद घटना ने नवी मुंबई के समाज को हिला कर रख दिया है. इस घटना से संबंधित हर जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button