भाई को बचाने बहन ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने

बलरामपुर। CG NEWS: जिले में तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान भाई को डूबता देख बहन बचाने के लिए तालाब में कूद गई। इसी दौरान तालाब की गहराई में दोनों भाई-बहन डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

जानकारी के मुताबिक ये घटना रामानुजगंज थाना के तातापानी पुलिस चौकी की है। बताया जा रहा है कि यहां के सुभाषनगर गांव के तालाब के पास सोमवार दोपहर नेहरूनगर के रहने वाली 14 वर्षीय मानवी मिस्त्री और उसका 9 साल का भाई मोहित मिस्त्री दो बच्चे टिया और आनंदी मंडल के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे तालाब के पास चले गए। इस दौरान मोहित मिस्त्री तालाब में उतरकर नहाने लगा।

 

 

नहाने के दौरान वो गहरे पानी के अंदर चला गया। उसे अचानक डूबता देख बहन मानवी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई। भाई को बचाते-बचाते वह भी गहरे पानी में चली गई। जिससे दोनों तालाब में डूब गये। बाकी दो बच्चों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों को डूबता देख वे बाहर निकल गए। तालाब से भागकर बच्चे गांव पहुंचे, जहां उन्होने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।

 

मानवी-मोहित के पिता विश्वनाथ मिस्त्री ने तालाब में कूदकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से नेहरूनगर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button