भाजपा समर्थित उपसरपंच की टंगिया से हत्या

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है, इसी बीच राजधानी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आय है जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने टंगिया से हमला कर भाजपा नेता और उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में भाजपा नेता व उपसरपंच प्रतिनिधि हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हमले में सिर और गले पर गंभीर चोट लगने से हेमलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार कर मामले की जांच कमें जुट गई है।
Raipur Crime इस मामले में विधानसभा सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में हेमलाल मिर्चे की टंगिया मारकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Source link



