#Social
CG VIDEO: शराबी युवक को लोगों ने पीटा, मामला दर्ज

Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शराबी युवक को लोगों ने लात-घूसों से जमकर पीटा है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के लोग युवक को सड़क पर शराब पीने से मना कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। लोगों से विवाद कर रहा था, जिससे भड़के लोगों ने कपड़े फटते तक पिटाई कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मार खाने वाला युवक राघव खानिलकर आदतन बदमाश है।
वह सरकंडा के गया विहार के पास का रहने वाला है। शुक्रवार की रात सीपत रोड पर सड़क पर बैठकर शराब पी रहा था। मना करने पर उल्टा मोहल्ले वालों से गाली-गलौज कर
धौंस दिखाने लगा। मोहल्ले के लोगों ने युवक की हरकतों को देखकर डायल 112 को कॉल किया, लेकिन जानकारी देने के बाद भी काफी समय तक पुलिस नहीं पहुंची।



