भाजपा RTI प्रकोष्ठ में खिलेश्वर

गरियाबंद। CG NEWS: भारतीय जनता पार्टी के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ की जंबो टीम की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा की गई।

घोषित टीम में राजिम-कोपरा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता खिलेश्वर गोस्वामी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, प्रदेश संयोजक सूचना अधिकार प्रकोष्ठ संजय कोपुलवार, जिला संगठन प्रभारी गरियाबंद अमित चिमनानी और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर की गई।

– Advertisement –

Ad image

खिलेश्वर गोस्वामी इससे पहले भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ और सहकारिता प्रकोष्ठ में कार्य करते हुए पूर्व में जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से पार्टी के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

उनके प्रदेश संगठन में स्थान मिलने से राजिम-कोपरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया है। लोगों का कहना है कि एक जमीन से जुड़े और संघर्षशील कार्यकर्ता को संगठन में उचित स्थान मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

– Advertisement –

Ad image

अपनी नियुक्ति पर खिलेश्वर गोस्वामी ने प्रदेश, जिला और स्थानीय संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राम कुमार साहू, राजेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप पांडेय, कमलेश साहू, प्रकाश सिन्हा, अश्वनी साहू, थानेश्वर साहू, नोखेलाल साहू, राजू साहू, दिनेश साहू, अनिल साहू, सुरेंद्र साहू, गुलशन सिन्हा, नेहरू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button