भारत आया विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Dubai Air Show Incident: नई दिल्ली/दुबई: दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान C-130 से उनके पार्थिव शरीर को दुबई से कोयंबटूर स्थित सुलूर एयरबेस लाया गया, जहां दक्षिणी वायु कमान की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। एयरबेस पर जिला कलेक्टर पवनकुमार जी. गिरियप्पनवर और वायुसेना के अधिकारियों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम सलाम किया। उन्हें पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।



Dubai Air Show Incident: वायुसेना की परंपरा के अनुसार शहीद अफसर की पार्थिव देह को पहले उनके बेस पर लाया जाता है ताकि साथी जवान अंतिम सम्मान दे सकें। इसी के पालन में स्याल की देह को पहले सुलूर लाया गया और फिर उनके परिवार पत्नी, बेटी और माता-पिता के साथ उनके पैतृक गांव कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना किया गया, जहां अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ होगा।


Dubai Air Show Incident: विंग कमांडर नामांश स्याल, कांगड़ा जिले के पटियालकर गांव के निवासी थे और तेजस लड़ाकू विमान के अनुभवी पायलटों में शामिल थे। दुबई एयर शो के अंतिम दिन अभ्यास उड़ान के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई, जिसमें स्याल शहीद हो गए। संयुक्त अरब अमीरात की सेना ने भी उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी। भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि विंग कमांडर स्याल का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। देशभर से लोग सोशल मीडिया पर इस वीर पायलट को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button