भारत-पाक तनाव के बाद 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल, देखें लिस्ट

Operation Sindoor: नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के सैन्य तनाव के कारण बंद किए गए देश के 32 हवाई अड्डों को पुनः नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। एएआई ने कहा कि इन हवाई अड्डों पर तत्काल प्रभाव से उड़ान संचालन शुरू कर दिया गया है।


Operation Sindoor:
पिछले सप्ताह, 9 मई से 15 मई तक, भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते उत्तर और पश्चिमी भारत के 32 प्रमुख हवाई अड्डों, जिनमें श्रीनगर, अमृतसर, लेह और चंडीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट शामिल हैं, पर नागरिक उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। एएआई और अन्य उड्डयन प्राधिकरणों ने NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर हवाई अड्डों के अस्थायी बंद होने की जानकारी दी थी।



Operation Sindoor:
अब स्थिति सामान्य होने के संकेत मिलने के बाद, एएआई ने इन हवाई अड्डों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला किया। बहाल किए गए हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, बठिंडा, भुज, बीकानेर, जम्मू, जैसलमेर, जोधपुर, कुल्लू मनाली, कांगड़ा, राजकोट और शिमला जैसे हवाई अड्डे शामिल हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button