#Social

CG: ट्रेलर में लगी भीषण आग, देखें VIDEO…


Mahasamund. महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 पर एक बड़ा हादसा हो गया. तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार के पास एक ट्रेलर पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई है, जबकि सह चालक की स्थिति का अब तक पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था और उस पर दो जेसीबी मशीन लदी हुई थी. हादसा इतना

भयानक था कि ट्रेलर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया. आग इतनी भीषण थी कि किसी को ट्रेलर के पास जाने का भी साहस नहीं हुआ. हादसे के आधे घंटे बाद तक भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button