भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था पर समीक्षा बैठक

विस्तार से चर्चा की गई। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा संयंत्र के भीतर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाए, जहाँ चोरी की संभावना अधिक होती है। इसके अतिरिक्त, लोडिंग क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पर्याप्त रोशनी, सड़क व्यवस्था, और सीसीटीवी की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परिवहन वाहनों की ओवरलोडिंग पर उचित और सख्त कार्रवाई करने पर सहमति बनी।
प्रबंधन पर भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। संभागायुक्त ने ठेकेदारों द्वारा दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारियों की सही और पूर्ण जानकारी संधारित करने के संबंध में निर्देश दिए तथा कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। संभागायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि संयंत्र और टाउनशिप क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनी रहे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), नगर पालिक निगम (सर्व) आयुक्त, सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, दुर्ग व भिलाई के नगर पुलिस अधीक्षक और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।




