#Social

भुंतर में नाका तस्कर से पकड़ा चिट्टा


Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोच लिया है। स्थानीय निवासी चिट्टे के कारोबार में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार को भुंतर पुलिस थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थी। इस दौरान हर लोगों पर पुलिस ने नजर रखी हुई थी। इस दौरान भुंतर स्थित सब्जीमंडी के समीप पार्किंग में गश्त के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। जब पुलिस ने व्यक्ति को रोका तो वह हड़बड़ाने

लगा।

पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लिया और व्यक्ति को गिरफ्तार में लिया। एसपी ने बताया कि चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार(39) निवासी गांव छोटी शमशी डाकघर शमशी तहसील भुतर के रूप में हुई है। उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्जकरे नियमानुसार शुरू कर दी है और बरामद किए गए नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है। एसपी ने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के सभी थानों और चौकियों के अंतर्गत आते क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी को तेज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button