मछली पकड़ने के लालच में युवक ने नदी में लगाई

CG News : एक युवक ने मछली पकड़ने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी है। सारंगढ़ इलाके में लातनाला पुल के पास रविवार दोपहर एक युवक नदी में कूद गया। जानकारी के अनुसार, बरमकेला के सलहेओना गांव के चार दोस्त बाइक से घूमने निकले थे। पुल के ऊपर पहुंचने पर नीचे नदी में एक बड़ी मछली देखकर उनमें से एक युवक, अनिल सिदार, अचानक पुल से छलांग लगा दी।

 

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने की कोशिश में उसने यह कदम उठाया था। हालांकि, कूदने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना को हुए आधे घंटे से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन युवक अब तक बाहर नहीं आया। उसके साथ मौजूद दोस्त राजकुमार सिदार, ओमप्रकाश डंसेना और ललित सिदार ने तुरंत लोगों को सूचना दी। सीटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

एक साथी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है, और युवक के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button