#Social

महामाया चौक Raisen में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी का त्यौहार


Raisen। देश प्रदेश के साथ साथ रायसेन के व्यस्तम क्षेत्र महामाया चौक में भी रँगपंचमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गया । इसी के चलते रायसेन में श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन के बैनर तले रँगपंचमी पर पारम्परिक राधा कृष्ण फाग यात्रा निकली,जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए । इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर इस होली रंगपंचमी पर्व की बधाई दी,साथ ही टैंकरों से भी रंग गुलाल उड़ाए गए । रायसेन के लोगो ने बताया,कि ये श्रीराधा कृष्ण की फाग निकालें जाने की रायसेन की बरसो पुरानी परम्परा है,जिसमे शामिल होकर लोग रँगपंचमी का पर्व मनाते है ।
इस दौरान गली मोहल्ले और कालोनियों में भी लोग रँगपंचमी का त्यौहार मनाते हुए दिखाई दिए । वही रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा,एसपी पंकज पांडे एडिशनल एस पी कमलेश कुमार खरपुसे एसडीएम मुकेश सिंह ने बताया,कि रँगपंचमी के त्यौहार के चलते सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या संख्या में पुलिस बल Duty पर तैनात किया गया ।साथ ही रायसेन जिले के बाहर से आया पुलिस बल भी Duty पर तैनात किया गया। वही ट्राफ़िक प्रभारी लता मालवीय जशवंत शर्मा ने भी ट्राफ़िक व्यवस्था को लेकर जगह- जगह ज़िगज़ेग लगाकर चेकिंग पॉइंट लगाने की बात करते हुए शराब पीकर ड्रायविंग करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button