#Social
महाराष्ट्र: अंधेरी के राजा के विसर्जन के दौरान नाव पलटी

महाराष्ट्र: मुंबई अंधेरी में रविवार सुबह 11:00 बजे मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था। तभी नाव पलट गई। अचानक नाव पलटने के चलते मंडल के कुछ कार्यकर्ता और अन्य लोग पानी के अंदर गिर गए। नाव में सवार दो दर्जन से अधिक लोग समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे। नाव पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।




