मातम में बदली शादी की खुशियां, पति

MCB / मनेंद्रगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां शादी वाले घर में पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव की है, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जिसके बाद सनकी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RAIPUR CRIME NEWS : 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
Source link





