साईकिलिस्ट ग्लोबल वारियर अभियान के अंतर्गत बुजुर्गो ने चलाई साईकिल

अभियान से प्रेरित होकर सुप्रसिद्ध चित्रकार भूपत राव बोरकर ने कहा कि जब हमारे सांसद महोदय साईकिल चला सकते हैं तो हम क्यों नहीं। यही वजह है कि उनके जैसे अनेक लोगो ने तुरंत साईकिल खरीदी है। सीआरएमई इलेक्ट्रिकल विभाग के जनरल मैनेजर मानस रथ ने इस अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे युवावस्था से आज तक प्रतिदिन कम से कम 20 किलोमीटर साईकिल चलाते हैं। 71 वर्षीय विक्रम जैन और विजय सिंह ने बताया कि उनकी स्वस्थता और खुशहाली का राज साईकिल ही है।
विकसित बन रहा भारत ही पूरी दुनिया को प्रदूषण से बचाने का राह दिखा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है हमें शर्म छोड़कर आम दिनचर्या में साईकिल को अपनाना चाहिए। इस अभियान में प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, आचार्य महेश चंद्र शर्मा, डा. ध्रुव तिवारी, बी.एल.सोनी, खैरागढ़ विश्वविद्यालय से प्रोफेसर कपिल वर्मा, सात समंदर पार अमेरिका से चित्रकार कमलेश सक्सेना, मोहन बराल, साहित्यकार मेनका वर्मा, मीना देवांगन, धीरज साहू, यश दलवी, कांता देवी, पी.एल.जेना तथा पर्यावरण मित्र बालूराम वर्मा जैसे सैकड़ो लोग निरंतर मदद और मार्गदर्शन कर रहे हैं।




