#Social
मिड डे मील खाने के बाद मासूमों की तबियत बिगड़ी, 38 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Thane: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के पास एक निजी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार हो गए. खाना खाने के बाद इन बच्चों की हालत बिगड़ गई. उन्हें फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार आठ से 11 साल के इन बच्चों को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, जी मिचलाने, सिरदर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और ट्रीटमेंट के बाद बच्चों की हालत में सुधार है।




