#Social

मिनी जू रेणुकाजी में आया नन्हा मेहमान, लैपर्ड फैमिली का बढ़ा कुनबा


Nahan. नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी मिनी जून में नन्हा मेहमान आया है। मिनी जू में लैपर्ड का कुनबा बढ़ा है। लैपर्ड की फैमिली में एक नन्हे शावक ने जन्म लिया है। वर्तमान में मिनी जू श्रीरेणुकाजी में पैंथर अथवा लैपर्ड की संख्या तीन थी। वहीं गत दिनों ही जू में लैपर्ड फैमिली में नन्हें शावक से अब लैपर्ड फैमिली का कुनबा बढक़र चार हो गया है। हालांकि इस बीच वन्य प्राणी विभाग रेणुकाजी नन्हें शावक को लेकर पूरी तरह से

सतर्क है।

वन्य प्राणी विभाग के एक्सपर्ट बताते हैं कि खासतौर पर सर्दी के दिनों में नन्हे शावकों को बचाने के लिए बेहद सतर्कता की जरूरत होती है, ताकि वह जीवित रह सके। वहीं वन्य प्राणी विभाग रेणुकाजी अब लैपर्ड एन्कलोजर में भी विस्तार करेगा। आरओ वाइल्ड लाइफ रेणुकाजी दिव्या शर्मा ने बताया कि लैपर्ड फैमिली में नन्हे शावक का जन्म हुआ है, जिसे अभी निगरानी में रखा गया है। वन्य प्राणी विभाग ने आंगतुकों के आकर्षण व मिनी जू में जंगल वातावरण को पूरी तरह से आकर्षक बनाने के लिए लगभग पांच से आठ लाख की राशि से वुडन स्टंप गेट का निर्माण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button