मुंबई में बड़ा मेट्रो हादसा, मुलुंड में निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरा, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Mulund Metro Pillar Collapsed: मुंबई। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में मेट्रो निर्माण के दौरान भयानक हादसा हुआ। शनिवार दोपहर एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन पिलर का भारी हिस्सा सड़क पर चल रहे ऑटो रिक्शा पर गिर गया। इसमें ऑटो सवार 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Mulund Metro Pillar Collapsed: हादसा कैसे हुआ?


मिली जानकारी के अनुसार, मुलुंड पश्चिम में मेट्रो लाइन का निर्माण तेजी से चल रहा था। दोपहर के समय जब ट्रैफिक सामान्य था, तब पिलर के ऊपरी हिस्से से सीमेंट का बड़ा स्लैब अचानक नीचे गिर पड़ा। बदकिस्मती से उसी समय ऑटो रिक्शा उस जगह से गुजर रहा था। भारी मलबे के कारण ऑटो का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।



Mulund Metro Pillar Collapsed: राहत और बचाव कार्य


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस और बीएमसी (BMC) की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। घटनास्थल से मलबा हटाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाने का काम जारी है।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button