मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी को दी अंतर्राष्ट्रीय बस टर्मिनल की सौगात, शहरवासियों को मल्टीलेवल पार्किंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तो किसानों को न्याय योजना की धनराशि
Chief Minister Bhupesh Baghel gave the gift of international bus terminal to the capital, multi-level parking and sewage treatment plant to the residents and the amount of justice scheme to the farmers.
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती 20 अगस्त का दिन राजधानीवासियों के लिए ऐतिहासिक होने के साथ सौगातों से भरा रहा। राजधानी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, मल्टीलेवल पार्किंग, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। खास बात यह है कि राजधानी में सार्वजनिक बस परिवहन को सु-व्यवस्थित एवं आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान रखकर यात्रियों के लिए बनाए गए सुविधायुक्त अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से यातायात की नई दिशा तैयार होने के साथ पण्डरी मुख्यमार्ग में आने जाने वालों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।

शहर की पहचान घड़ी चौक के समीप मल्टी लेवल पार्किंग से कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय, जिला पंचायत सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय में आने जाने वालों को वाहन पार्किंग के लिए कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर की जीवन दायिनी नदी खारून के जल को प्रदूषण मुक्त रखने भाठागांव स्थित एनीकट के पास 6 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।




