मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का

गरियाबंद। CG NEWS: पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) गोपाल वैश्य के नेतृत्व में मैनपुर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मैनपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों और शिक्षक स्टाफ को जागरूक किया।


SDOP गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी ने बच्चों को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे, फर्जी कॉल और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी: पुलिस टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें।

– Advertisement –

Ad image

नशा मुक्ति का संकल्प स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।


यातायात नियमों का पाठ सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस विशेष अभियान से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ अत्यंत लाभान्वित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने तथा दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। गरियाबंद पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button