#Social
मोटरसाइकिल रैली से दहशत, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

Jaipur. जयपुर। धुलंडी के दिन शुक्रवार सुबह निकाली गई मोटरसाइकिल रैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हवा महल से चांदी की टकसाल वाली सड़क तक तेज आवाज में नारेबाजी और अशांति फैलाने वाले दृश्य देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सफेद टोपी पहने मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोविंद देव जी मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की।
वहीं, पर्यटकों के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना के बाद रैली के मकसद पर सवाल उठ रहे हैं। विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर उचित कदम उठाए जाने की संभावना है।




