यूसमर्ग में एनकाउंटर, सेना-पुलिस-CRPF की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंकी ढेर

SHRINAGAR श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर कोराग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में कार्रवाई तेज की। चिनार कोर, भारतीय सेना के अनुसार, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी तो जवाब में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button