CG VIDEO BREAKING: महामाया मंदिर में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

Ambikapur. अंबिकापुर। जिले में चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। पेट्रोल पंप पर हुई हत्या के बाद अब एक बार फिर बदमाशों ने धार्मिक स्थल महामाया मंदिर परिसर में ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम प्रिन्स है, जो महामाया मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने का कार्य करता है। गुरुवार देर शाम अचानक कुछ अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में पहुंचे और धारदार हथियार से प्रिन्स पर हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button