रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ उपसरपंच

भारत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए है. बताया जा रहा है कि महेंद्र 6 सितंबर की रात से वापस घर नहीं लौटे. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की और बिर्रा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन 36 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस को उपसरपंच का कोई सुराग नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें : Mahasamund: हिरण का शिकार कर पकाने की थी तैयारी, मौके पर पहुंच गई पुलिस, 5 गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image

मिली जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता है. पुलिस 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि 36 घंटे के बाद भी पुलिस की टीम उपसरपंच को नहीं ढूंढ पाई है.

वहीं ग्रामीणों ने अनहोनी होने की आशंका जताई है और बिर्रा चौक में भी चक्का जाम किया हालाँकि पुलिस की समझाइस के बाद चक्का जाम को हटाया गया है. फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस गुत्थी को कितनी जल्द सुलझा पाती है?

 

 

 

Chhattisgarh : 14 साल से अलग रह रही पत्नी को HC ने दिया तलाक

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button