#Social

राजा-सोनम की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पर्यटक ने कैद किया खास मोमेंट


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में राजा और सोनम गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बेग था, जबकि सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढि़यां चढ़ रही थी।
उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था। इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियों में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था और उसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे। सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की तस्वीर वायरल हो रही है। 22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रुट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढि़यां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ट तक पहुंचे थे।
लौटते समय राजा और सोनम एक पर्यटक के मोबाइल के वीडियों में कैद हो गए। वीडियो में सोनम सफेर रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी,जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था। राजा ने पानी की बोतले पकड़ रखी थी और कंधे पर जैकेट टांग रखा था।
सोनम की हाथ में एक सफेद रंग की पाॅलिथीन भी थी। संभवत: उसमें भी जैकेट रखा था, जो राजा की हत्या के बाद सोनम ने विशाल को दे दिया था। सोनम रघुवंशी और तीनों युवकों ने बंद पार्किंग यार्ट में राजा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सोनम बुर्का पहन कर फरार हो गई थी, लेकिन सोनम बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी। उसके लिए बुर्का विशाल अपने साथ लाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button