#Social
राज्यपाल रमेन डेका ने संयुक्त सचिव को IAS में पदोन्नत होने पर बधाई दी

Raipur. रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम ने भेंट की। राज्यपाल ने नेताम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि हिना अनिमेष नेताम की हालही में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच में पदोन्नति हुई है।




