राज कुंद्रा के बारे में अभिनेत्री ने कही ये बात, खुद भी पोर्न के मामले में हो चुकी हैं गिरफ्तार
The actress said this about Raj Kundra, herself has been arrested in the case of porn
नयी दिल्ली 21 जुलाई 2021। ब्लू फिल्म मामले में गिरफ्तार हुई छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस व मॉडल गहना वशिष्ठ अब राज कुंद्रा के पक्ष में आ गयी है। राज कुंद्रा को भी एडल्ट फिल्मों के मामले में ही गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर गहना वशिष्ठ ने कहा है कि कोई भी पोर्न फिल्में नहीं बना रहा है, ये नार्मल, लेकिन बोल्ड वीडियो हैं, जैसे कि एकता कपूर गंदी बात वेब सीरीज बना रही है। ऐसी और ना जाने कितनी फिल्में हैं, जिसमें बोल्ड कंटेंट हैं।
बता दें गहना पर भी अडल्ट फिल्म की शूटिंग व गैंग रेप जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. वे पिछले कुछ महीनों से जेल में ही थीं. खुद के खिलाफ आरोप साबित नहीं होने की वजह से वे इन दिनों बेल पर हैं. लोग जिस तरह से पोर्न कंटेंट की बातें कर रहे हैं, कोई भी फिल्म पोर्न नहीं है. ये काफी बोल्ड और एरॉटिक फिल्म्स हैं. जो पोर्न की कैटेगरी में नहीं आती हैं. इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मैं उनलोगों से यही कहना चाहूंगी कि जब तक आप फिल्म नहीं देखते हैं, तो उसे पोर्न कैसे कह सकते हैं. किसी भी 30 फिल्मों को टैग कर फंसा दिया. मुझे लगता है, लोगों को भी पोर्न व एडल्ट फिल्मों में फर्क समझ में आता है.
पहले लोगों को दिखाएं और उन्हें निर्णय लेने दें.’ गहना राज के साथ काम करने पर कहती हैं, ‘मैंने राज कुंद्रा संग तीन फिल्मों में काम किया है. मैंने उनकी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया है. मेरे ऊपर राज ने कभी प्रेशर नहीं डाला है. और न ही कुछ छुपाया गया है, ऐसा नहीं है कि पेपर पर कुछ और बात हुई और सेट पर कुछ अलग हो रहा है. बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से काम किया है. मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, इनके साथ, पोर्न कहना तो बड़ी बात होगी. बहुत ज्यादा एरॉटिक भी नहीं थी. बल्कि उससे ज्यादा एरॉटिक सीन्स तो मैंने बालाजी की गंदी बात में कर रखा है.’
ऐसा कहना गलत है कि इतने वीडियो पाए गए, पहले ये देखा जाए कि वो पॉर्न हैं भी या नहीं. कोई भी ऐसा वीडियो हमारा पॉर्न की कैटगरी में नही आता है. सभी 18 साल से ऊपर के लोग पॉर्न और इरॉटिका में फर्क समझ सकते हैं. मुंबई पुलिस पर मुझे भरोसा है. चीजों को गलत न दिखाया जाए. सच दिखाया जाए. कुछ लोगों को टार्गेट किया जा रहा है. नार्मल बोल्ड वीडियो है न कि पॉर्न है. शिल्पा शेट्टी का बार-बार नाम लिया जा रहा है. मेरी सभी से गुजारिश है कि इरॉटिका को पॉर्न से मिक्स न किया जाए.’


