रायपुर के आसमान में गूंजा सारंग टीम के

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के आसमान में रोमांच और रोमांचक करतबों का नजारा देखने को मिलेगा। 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम ‘सारंग’ भव्य एयर शो प्रस्तुत करेगी। इस आयोजन से पहले शुक्रवार को रायपुर में पांच हेलीकॉप्टरों के साथ रिहर्सल की गई। शहर के अलग-अलग इलाकों के ऊपर से गुजरते हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

रायपुर के आसमान में शुक्रवार को उस वक्त रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब भारतीय वायु सेना की सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरे। हेलीकॉप्टरों की आवाज सुनकर लोग घरों की छतों और ऊंची इमारतों पर पहुंच गए और इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र में सुबह 11 बजे से भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टर आसमान में एक साथ उड़ान भरकर शानदार एरोबेटिक करतब दिखाएंगे। एयर शो को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि इस भव्य हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सेंध लेक पहुंचेंगे।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button