रायपुर के महामाया मंदिर पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल
इस दौरान सांसद अग्रवाल ने माँ महामाया के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश के लोगों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने माता रानी के दर्शन के बाद अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना और देवी माँ के प्रति आस्था प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने माँ महामाया से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। सांसद अग्रवाल ने अपनी प्रार्थना व्यक्त करते हुए कहा, “जगजननी माँ महामाया से प्रार्थना है कि वे सभी प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें, सबका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।” राजधानी रायपुर स्थित माँ महामाया मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
Source link



