रायपुर – प्लास्टिक फैक्टरी में दीवाली की शाम भीषण आग, मौके पर 4 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
रायपुर से लगे इंडस्ट्रियल एरिया उरला की एक प्लास्टिक फैक्टरी में दीवाली की शाम भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी पता नही चला है। विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता के बाद आग पर काबू पा लेने की सूचना मिल रही है। आग बुझाने के लिए 4 दमकलों ने पूरा दम लगा दिया, तब आग बुझ पाई।
इस संबंध में जानकारी मिली कि उरला इलाके की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज शाम अचानक आग लग गई। वहां काम करने वाले कर्मचारी आग लगने के कारणों को समझ पाते इससे पहले ही आग की लपटें तेजी से बढ़ती गई। आनन-फानन में पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। इसी बीच घटना की जानकारी रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय तक पहुंची। विधायक भी सक्रिय हुए। इसके कुछ ही देर बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी भी पहुंचे।



