रायपुर : मां के सामने बेटे को मारा चाकू, दो बदमाश अरेस्ट

रायपुर। जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। शीतल तिवारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मौली माता मंदिर के पास रहती है। दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थिया अपने परिवार के साथ घर में दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे के मध्य बरामदा में बैठी थे उसी समय भुवन, पंकज एवं अन्य उनके साथी लोग घर के दरवाजा को लात से मारकर जबरदस्ती घर के अंदर घुसे और प्रार्थिया के बड़े बेटे से बोले की ’’तुम्हे जान से मारकर खत्म कर देगे’’ कहते हुये सभी के द्वारा प्रार्थिया के पुत्र को पकड़ कर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109(2), 3(5), 333, 238, 111 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी सहित वहां उपस्थित अन्य लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी भूवन हरपाल एवं पंकज कोहड़े को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी भूवन हरपाल एवं पंकज कोहड़े को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मेें प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। केस में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. भुवन हरपाल पिता धरम हरपाल उम्र 24 साल निवासी पटेल चौक थाना टिकरपारा रायपुर।

02. पंकज कोहड़े पिता राजकिशोर कोहड़े उम्र 28 साल निवासी नंदी चौक थाना टिकरापारा रायपुर।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button