रायपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता पिता दिलीप केशरवानी उम्र 18 साल निवासी जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मामले के दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 376डी, क, 506 भादवि. एवं 4, 6 पास्को एक्ट के मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि आरोपी हिमांशु ने पीडिता को सुबह सुबह कार में घुमाने के बहाने बुलाया था और चलती कार में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।



