#Social

रायपुर रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का समापन, विजेताओं में दिखा उत्साह


Raipur. रायपुर। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित रायपुर रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का भव्य समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र, अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर डॉ. लालउमेद सिंह (भा.पु.से.) उपस्थित रहे। समापन समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत पुलिस बैंड और खेल परेड से हुई, जिसमें सभी पांच जिलों रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार के प्रतिभागियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक किया गया, जिसमें 204 खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, बुशू, एथलेटिक्स आदि खेलों में हिस्सा लिया।
विभिन्न खेलों के विजेता
रस्सा कसी (महिला) फाइनल – रायपुर ने महासमुंद को 2-0 से हराया।
रस्सा कसी (पुरुष) फाइनल – गरियाबंद ने महासमुंद को 2-1 से हराया।
व्हॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) – रायपुर प्रथम, महासमुंद द्वितीय।
हैंडबॉल (महिला) – महासमुंद प्रथम स्थान पर रही।
हैंडबॉल (पुरुष) – गरियाबंद प्रथम और रायपुर द्वितीय।
बास्केटबॉल (पुरुष) – रायपुर प्रथम और महासमुंद द्वितीय।
फुटबॉल (पुरुष) – रायपुर प्रथम और गरियाबंद द्वितीय।
कबड्डी (पुरुष) – गरियाबंद प्रथम और रायपुर द्वितीय।
कबड्डी (महिला) एवं खो-खो (महिला) – रायपुर प्रथम।
खो-खो (पुरुष) – गरियाबंद प्रथम।
समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर ने कहा कि पुलिस बल का मुख्य कार्य आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण भी आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन करेंगे।
सम्मान एवं आभार व्यक्त

समापन समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, निर्णायकों और आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले ने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने पुलिस विभाग के खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊंचाइयां दीं और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button