#Social

रायपुर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा प्रयास


Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर रायपुर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच 2014 में हुए द्विपक्षीय समझौते में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे रायपुर सहित अधिक भारतीय शहरों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ा जा सके। श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की 26 दिसंबर को हुई बैठक के बाद, रायपुर से यूएई,

थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों तक सीधी उड़ानों के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस से संपर्क किया गया। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान समझौते के तहत केवल 15 भारतीय शहरों को ही यूएई से सीधी उड़ानों की अनुमति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button